स्थानीय संसाधनों को रोजगार एवं आजीविका से जोड़ने के उद्देश्य से पूरा सोशल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड एवं भीमकुंड एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के देवलापार, नागपुर एवं रामटेक का शैक्षणिक भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान गौ-आधारित उत्पाद, जैविक खाद, प्राकृतिक कीट नियंत्रक, औषधीय वाटिका तथा किसानों एवं महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की ब्रांडिंग एवं विपणन व्यवस्था का अवलोकन किया गया। साथ ही पारंपरिक ज्ञान के डिजिटल पंजीयन एवं दस्तावेजीकरण की जानकारी प्राप्त की गई।

भ्रमण से प्राप्त अनुभवों के आधार पर मंडला में गौ-आधारित उत्पाद, जैविक आदान, औषधीय वाटिका एवं हाट आधारित विपणन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इससे किसानों, गौपालकों, महिलाओं एवं युवाओं की आयवृद्धि तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।