स्कूल शिक्षा
कलेक्टर श्री सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षण विद्यार्थियों से किया संवाद, साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया
जिले के नवागत कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने बेगमगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मरखेड़ा टप्पा में शासकीय स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।












