आम नागरिकों की सुविधा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय डाक विभाग द्वारा प्रधान डाकघर जबलपुर में अब रविवार को भी आधार केंद्र संचालित किया जाएगा। इस पहल से नौकरीपेशा एवं व्यस्त नागरिकों को रविवार के दिन भी आधार संबंधी कार्य कराने की सुविधा मिलेगी।

प्रवर अधीक्षक डाकघर जबलपुर संभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रधान डाकघर जबलपुर में आधार केंद्र अब निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित होगा। इसके तहत रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक तथा सोमवार से शनिवार तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

आधार केंद्र रविवार को भी खुला रहने से नागरिकों को आधार कार्ड से संबंधित आवश्यक कार्य कराने के लिए कार्यदिवस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विशेष रूप से नौकरीपेशा और व्यस्त नागरिकों को इससे काफी सुविधा मिलेगी।