शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने मंगलवार शाम को विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं तिराहों का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने अंबेडकर चौराहा, हनुमान चौराहा, तेलघानी तिराहा, जय स्तंभ चौराहा सहित चिंताहरण तक प्रस्तावित स्थलों का भ्रमण कर सौंदर्यीकरण के लिए तैयार डिजाइन एवं लेआउट का अवलोकन किया। इस दौरान टीसीआईएल के प्रतिनिधि श्री अतुल साहू ने प्रस्तावित डिजाइन एवं प्लान की जानकारी दी।
डिजाइन एवं लेआउट में दिए आवश्यक सुझाव
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने प्रत्येक स्थल पर प्रस्तावित डिजाइन एवं लेआउट को समझा तथा शहर के सौंदर्यीकरण को बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने विभिन्न स्थलों की आवश्यकता के अनुरूप तैयार किए गए प्लान का अवलोकन किया।
इस दौरान ज्वाइंट कलेक्टर श्री संदीप शिवा, एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे, सीएमओ श्री शैलेश अवस्थी, पीडब्ल्यूडी से श्री केएस उइके सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

