मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत घंसौर विकासखंड के ग्राम बालपुर में जनविश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद हुआ। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं एवं आवश्यकताएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं का प्राथमिकता से परीक्षण कर पात्र प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।शिविर में डीएफओ श्री महेंद्र उइके, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घंसौर सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों द्वारा रखे गए विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की तथा विभागीय योजनाओं, पात्रता एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।उद्यम संवाद में योजनाओं से बदली आजीविका की तस्वीरजनविश्वास शिविर में आयोजित उद्यम संवाद में विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियां संचालित कर रहे हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के हितग्राही श्री अरविंद कुमार यादव ने योजना के माध्यम से मारुति ईको वाहन प्राप्त कर उसे किराए पर संचालित करने की जानकारी दी। भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के हितग्राही श्री संदीप कुमार उइके ने कम्प्यूटर सेंटर तथा श्री सुरेश कुमार अहिरवार ने किराना दुकान के संचालन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) का लाभ लेकर मिल्क प्रोसेसिंग उद्योग संचालित कर रहे श्री राजेश कुमार पटेल ने उद्योग की स्थापना एवं संचालन से जुड़े अनुभवों की जानकारी दी।आचार्य विद्यासागर योजना का लाभ लेकर पशुपालन से जुड़े श्री सुकल सिंह एवं श्री दीपंजय शर्मा ने पशुपालन के माध्यम से संचालित अपनी आर्थिक गतिविधियों तथा योजना से मिले सहयोग के अनुभव साझा किए। वहीं, आजीविका मिशन से जुड़ी श्रीमती मालती ग्रियाम एवं श्रीमती ब्रजवती सरौते ने स्व-सहायता समूहों के माध्यम से संचालित गतिविधियों और आजीविका से जुड़े अनुभव साझा किए।आजीविका मिशन की बहनों को वितरित किए सीसीएल राशि के चेकशिविर में आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सीसीएल राशि के चेक भी वितरित किए गए। चेक वितरण के माध्यम से समूहों को अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाने, आवश्यक कार्यशील पूंजी की उपलब्धता तथा आजीविका से जुड़ी आर्थिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने में सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता उइके, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र नामदेव, जनपद सदस्य श्रीमती सुमन पटेल एवं श्री चंद्रशेखर चतुर्वेदी, श्री मनीराम काकोड़िया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
खेती-किसानी
बालपुर में आयोजित हुआ जनविश्वास शिविरग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखीं अपनी समस्याएंयोजनाओं से स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों ने साझा किए अनुभव

झमाझम डेस्क · सिवनी · 16 अक्टूबर 2026 · 4 मिनट





