उज्जैन,3 अक्टूबर। सेवा सेतु अभियान एवं मद्द निषेध सप्ताह अन्तर्गत ग्राम पंचायत टंकारिया में ब्लॉक लेवल शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांस कुमट और विभिन्न जनप्रतिनिधि गण एवं ग्रामीणजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सभी के द्वारा नशामुक्ति की शपथ ली गई। इसी तरह का कार्यक्रम घट्टिया में भी आयोजित किया गया।