ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं। वहीं लॉटरी 14 अक्टूबर को संपादित की जायेगी।कृषि यंत्रों पर शासन द्वारा यंत्र की कीमत का 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाएगा। आवेदन के समय आवेदकों को निर्धारित राशि का बैंक ड्राफ्ट “सहायक कृषि यंत्री बुरहानपुर” के नाम से बनवाकर पोर्टल पर अपलोड करना होगा।पंजीयन में डिमांड ड्राफ्ट निर्धारित राशि से कम होने पर आवेदन अमान्य किया जाएगा। साथ ही बैंक ड्राफ्ट केवल आवेदक के नाम से तैयार कर प्रस्तुत करना अनिवार्य है। सहायक कृषि यंत्री श्री योगेन्द्र सिंह चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर, स्वचलित हाई ग्राउंड क्लियरेंस स्प्रेयर- बूम टाईप, रीपर (स्वचलित), रीपर (ट्रेक्टर चलित), शुगरकेन रेटून मैनेजर, रिजर एवं ब्रॉड बेड फरो- प्लांटर कृषि यंत्रों हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है।