विद्यालय प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय लोनी, जिला बुरहानपुर में सत्र 2027-28 के अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 28 नवम्बर, 2026 दिन शनिवार को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिये नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है। प्रवेश पत्र https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/Admit2027Card अथवा https://navodaya.gov.in के लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण क्रमांक, जन्मतिथि एवं केप्चा कोड की प्रविष्टि कर प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। प्रवेश पत्र संबंधी किसी भी समस्या के समाधान हेतु विद्यालय में संपर्क करे।



