संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी द्वारा स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम कृषि यंत्र के लिए ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर आगामी 19 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। लॉटरी प्रक्रिया 20 नवम्बर को संपादित की जाएगी। इच्छुक किसानों को इसके लिए धरोहर राशि के रूप में 3 हजार 500 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदन के साथ कृषक के स्वयं के बैंक खाते से सहायक कृषि यंत्री पन्ना के नाम निर्धारित राशि की डीडी जमा करना होगी। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं होगा। कृषकों को सलाह दी गई है कि संबंधित यंत्र के जिलेवार लक्ष्य उपलब्ध होने की स्थिति में ही धरोहर राशि का डीडी बनवाएं।
वाणिज्यिक कर
