कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में संचालित सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से भी फार्मर रजिस्ट्री कराई जा सकती है, इसके लिए किसानों को अपने-अपने गांव और क्षेत्र में संचालित सीएससी पर फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया जायें। श्योपुर जिले में 450 सीएससी संचालित है, जिनका उपयोग भी फार्मर रजिस्ट्री के लिए किया जा सकता है। भू-अभिलेख द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, यदि किसी को फार्मर रजिस्ट्री कराने में परेशानी आ रही है तो वह श्री दिवाकर तिवारी मोबाइल नंबर 9039217811 पर संपर्क कर सकते है।