कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखडे के निर्देशानुसार आगामी दीपावली त्यौहार एवं रतनगढ़ माता मंदिर पर लगने वाले लक्खी मेले को मद्देनजर रखते हुए खाद्य पदार्थों की निरंतर जांच की जा रही है। इसी क्रम में आज बुधवार को माता रतनगढ़, दतिया पर संचालित प्रसाद की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लगभग 10 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच के दौरान 2 प्रतिष्ठान पर लगभग 12 किलो मिठाई अमानक एवं खराब पाई गई। जिसमें 2 किलो पेड़ा, 5 किलो बेसन की बर्फी और 5 किलो मावा बर्फी शामिल है। जिसको मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही अन्य प्रतिष्ठानों को स्वच्छता बनाए रखने एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसाद विक्रय के निर्देश दिये गए। निरीक्षण दल में अपर नागरिक आपूर्ति अधिकारी, सनत शुक्ला कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील शर्मा, श्रीमती सविता सक्सेना एवं बी.के. शिरोमणि उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित प्रसाद उपलब्ध हो, इस हेतु प्रशासन द्वारा सतत निगरानी जारी रखी जावेगी।
सफलता की कहानी



