संस्कृति
दीपावली त्यौहार एवं रतनगढ़ माता मंदिर पर लगने वाले मेले के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जा रही निरंतर जांच
कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखडे के निर्देशानुसार आगामी दीपावली त्यौहार एवं रतनगढ़ माता मंदिर पर लगने वाले लक्खी मेले को मद्देनजर रखते हुए खाद्य पदार्थों की निरंतर जांच की जा रही है। इसी क्रम में आज बुधवार को माता रतनगढ़, दतिया पर संचालित प्रसाद की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया।















