अलीराजपुर
सेवा से संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित
सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग, सोंडवा विकासखंड में रविवार को आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया।














