वन-पर्यावरण
माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण हेतु मिट्टी के गणेश निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल के रूप में संचालित “माटी गणेश-सिद्ध गणेश” अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कोतमा द्वारा मिट्टी से निर्मित पर्यावरण हितैषी गणेश प्रतिमाओं के निर्माण हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

















