खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की प्रक्रिया 15 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देशानुसार जिले में निर्धारित पंजीयन केंद्रों के संबंध में आंशिक संशोधन किया गया है।आंशिक संशोधन के बाद सेवा सहकारी समिति मर्यादित सालेबर्डी के स्थान पर सेवा सहकारी समिति मर्यादित पिंडकेपार को पंजीयन केंद्र बनाया गया है तथा पंजीयन केंद्र का स्थल पिंडकेपार निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार सेवा सहकारी समिति मर्यादित चिखलाझोडी का पंजीयन केंद्र यथावत रखते हुए पंजीयन केंद्र का स्थल चिखलाझोडी (छपरवाही) निर्धारित किया गया है।
खेती-किसानी
बालाघाट में खरीफ उपार्जन के लिए पंजीयन केंद्रों में आंशिक संशोधन
झमाझम डेस्क · बालाघाट · 24 सितंबर 2026 · 1 मिनट






