भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 का कार्यक्रम जारी किया गया है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के पालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सतना डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 चित्रकूट, 62 रैगांव, 63 सतना, 64 नागौद एवं 67 रामपुर बाघेलान में निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही निर्धारित समय-सारणी के अनुसार की जाएगी। इसके लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।