मध्यप्रदेश
शासकीय हाई स्कूल करताना में 485 छात्रों के दांतों की जांच, तंबाकू मुक्त भारत की दिलाई शपथ
शासकीय हाई स्कूल करताना में शनिवार को आईडीए संस्था के प्रोजेक्ट 'नवचेतना' के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के दांतों एवं मुख स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 485 छात्र-छात्राओं के दांतों एवं मुख की जांच की गई।








