हंडिया में उपमण्डी प्रारम्भ करने हेतु गत दिवस उपमंडी प्रांगण हंडिया में व्यापारियों एवं कृषकों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमंडी प्रांगण हंडिया में कृषि उपज का क्रय-विक्रय करने हेतु चर्चा की गई। चर्चा उपरांत उपस्थित व्यापारियों द्वारा उपमंडी हंडिया को प्रारंभ करने हेतु सहमति प्रदान की गई एवं अवगत कराया गया कि एक सप्ताह में लायसेंस की प्रक्रिया कर विधिवत उपमंडी प्रारंभ की जावेगी। बैठक में मंडी सचिव श्री एच.एन. भिलाला, मंडी निरीक्षक श्री संतोष राजपूत, सहित कृषि उपज मण्डी के कर्मचारी, कृषक एवं व्यापारी उपस्थित थे।
