सीहोर में 17 नवंबर को डॉ. अंबेडकर शासकीय महिला आईटीआई में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेला सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा बैंक असिस्टेंट मैनेजर, केमिस्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स ऑफिसर, मशीन ऑपरेटर, सिविल इंजीनियर, सुपरवाइजर, आईटीआई फिटर, टेलीकॉलर, एसी मैकेनिक, सीआरपी ऑपरेटर एवं इंग्लिश टीचर सहित विभिन्न पदों पर 2000 से अधिक रिक्‍त पदो पर भर्ती की जाएंगी।

इच्छुक महिला एवं पुरुष आवेदक अपने शैक्षणिक एवं अन्य मूल प्रमाण पत्रों के साथ रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेले में जिला चिकित्सालय द्वारा युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। इसमें सामान्य स्वास्थ्य जांच, हीमोग्लोबिन, बीएमआई एवं ब्लड प्रेशर की जांच के साथ मानसिक स्वास्थ्य, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, नशा और पोषण संबंधी विषयों पर चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।