मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिको को देश के जाने-माने तीर्थ स्थलों की निशुल्क तीर्थयात्रा करने की सुविधा दी गई है। इस योजना के तहत खण्डवा से 15 नवंबर को विशेष रेलगाड़ी "डॉ. अम्बेडकर चैत्यभूमि स्मारक मुम्बई" के लिए रवाना होगी। यह रेलगाड़ी 18 नवंबर को तीर्थ यात्रियों को लेकर वापस खंडवा आएगी। इस यात्रा हेतु तीर्थ यात्रियों के आवेदन पत्र आवेदक के निवास स्थान से संबंधित नगरीय निकाय कार्यालय अथवा जनपद पंचायत कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ 7 नवंबर तक जमा किए जा सकते हैं।
